Breaking News

स्वदेशी अपनाकर बढ़ेगा भारत – आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम : दिनेश शर्मा

स्वदेशी अपनाकर बढ़ेगा भारत – आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम : दिनेश शर्मा

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जनपद कासगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के महापुरुषों एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि वे भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दें। यही कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारी सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

उन्होंने कहा कि — “स्वदेशी को अपनाकर हम विकसित भारत की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बना रहा है।”

दिनेश शर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का ठोस प्रयास है। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपने अनुभव, तकनीकी ज्ञान और संसाधनों का उपयोग समाज के विकास में करें ताकि हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, प्रोफेशनल्स और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर कामकरने का संकल्प लिया।

बाइट- दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!