Breaking News

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल।

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ठाकुरी नगला गांव के पास रविवार को एक नीलगाय की अचानक सड़क पर आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक गंजडुंडवारा से अपने गांव नवाबगंज नगरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ठाकुरी नगला के समीप अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान सुदीप (21 वर्ष) पुत्र अवधेश और अनिल (19 वर्ष) पुत्र रामदास, निवासी गांव नवाबगंज नगरिया थाना सिकंदरपुर वैश्य के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर नीलगायों का झुंड अक्सर घूमता रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

बाइट- विनीत, घायल का परिजन।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!