Breaking News

कासगंज में अवैध रूप से लगाया जा रहा मंगल बाजार, प्रशासन बना मूकदर्शक।

कासगंज में अवैध रूप से लगाया जा रहा मंगल बाजार, प्रशासन बना मूकदर्शक।

रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी, कासगंज

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा कस्बे में अवैध रूप से लगाए जा रहे मंगल बाजार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मोहनपुर रोड पर हर मंगलवार को यह बाजार लगाया जाता है, जिससे क्षेत्र में भारी जाम और अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक दबंग ठेकेदार बाजार से अवैध वसूली करता है, जबकि इस संबंध में कई बार शिकायतें नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

लोगों का कहना है कि बाजार में भीड़ बढ़ने से आए दिन वाहन जाम में फँस जाते हैं और दुकानदार सड़कों तक अपने ठेले और दुकानें फैला लेते हैं। इससे आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अवैध बाजार को हटवाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र की व्यवस्था सुधर सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!