Breaking News

कासगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

कासगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी, कासगंज

कासगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के किसरोली गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का शव घर के अंदर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के पुत्र ने इस मामले में अपने सगे चाचा पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनी विवाद के चलते उनके पिता की हत्या की गई है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि वृद्ध की मौत विद्युत करेंट लगने से हुई होगी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपों की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …