Breaking News

दीपावली की शाम दुकान में भीषण आग, डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत — युवक गंभीर रूप से झुलसा।

दीपावली की शाम दुकान में भीषण आग, डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत — युवक गंभीर रूप से झुलसा।

रिपोर्ट – गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। जनपद के पचपेड़वा नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित एक किराने की दुकान में दीपावली की शाम अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम सुभान की मौत हो गई, जबकि उसका पिता 30 वर्षीय जाकिर गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, यह दुकान रमजान नामक व्यक्ति की थी, जो दीपावली के दिन किसी काम से बाहर गए थे। किराए के मकान में संचालित इस दुकान में उनके मकान मालिक शिव कुमार ने शाम करीब 6:30 बजे दीपक जलाया था। कुछ देर बाद दुकान में अचानक आग लग गई। उस समय दुकान पर रमजान का बेटा जाकिर और पोता सुभान मौजूद थे।

आग लगते ही दोनों आग की लपटों में घिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर टीम और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मासूम सुभान ने दम तोड़ दिया, जबकि जाकिर का इलाज बहराइच में जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …