Breaking News

सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज में 15 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।

सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर जीवन यात्रा के विभिन्न चरणों को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के बच्चों को प्रदर्शनी दिखाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें योजनाओं की जानकारी मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार भी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!