Breaking News

गांव-गांव तक पहुंचा मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी, सुरक्षा व अधिकारों पर दी गई जानकारी। 

गांव-गांव तक पहुंचा मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी, सुरक्षा व अधिकारों पर दी गई जानकारी। 

संवाददाता – आनन्द पाण्डेय 

इटावा। चकरनगर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान की गूंज अब कस्बों और स्कूलों से आगे बढ़कर गांवों तक पहुंचने लगी है। रविवार को चकरनगर उप थाना प्रभारी खुर्शीद खान के नेतृत्व में जगतौली गांव में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं।

गोष्ठी में उप थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा के उपाय और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, साइबर अपराध और छेड़छाड़ जैसे मामलों में सजग रहने और तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा – “महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा तथा सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जागरूक महिला ही आत्मनिर्भर और सशक्त समाज की नींव रख सकती है।”

इस मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें सामाजिक बंधनों से मुक्त होकर आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। उन्होंने ग्रामीण परिवारों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा और आत्मरक्षा का अवसर अवश्य दें।

गांव की महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास को सराहा और कहा कि अब उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के विषय पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिल रहा है। बेटियों ने भी आत्मरक्षा और कानून से जुड़े प्रश्न पूछे जिनका उप थाना प्रभारी ने सरल भाषा में उत्तर दिया।

गोष्ठी के अंत में उप थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय महिलाओं की सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में सामाजिक परिवर्तन का मजबूत कदम है।”

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …