Breaking News

संदिग्ध हालात में मिला बुजुर्ग का शव, गांव में मचा हड़कंप।

संदिग्ध हालात में मिला बुजुर्ग का शव, गांव में मचा हड़कंप।

संवाददाता – गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के महदेईया बाजार (नई बस्ती) निवासी लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निसार पुत्र मेहंदी हसन के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, निसार शनिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे। देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के अहिरौला नगवा स्थित सागौन के बाग में निसार का शव पड़ा देखा। शव के पास एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई, जबकि उनके पैर पर ताजे घाव के निशान पाए गए।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर श्रीदत्तगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में इस घटना के बाद से शोक और दहशत का माहौल है। परिजन गम में बदहवास हैं। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

फाइल फोटो

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!