Breaking News

भारतीय बेरोजगार पार्टी ने भगत सिंह की जयंती पर किया आयोजन, युवाओं को दी प्रेरणा।

भारतीय बेरोजगार पार्टी ने भगत सिंह की जयंती पर किया आयोजन, युवाओं को दी प्रेरणा।

बदायूं। भारतीय बेरोजगार पार्टी ने रविवार को जनपद बदायूं स्थित भगत सिंह चौक पर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सक्सेना ने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को पंजाब के बंगा गांव (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। उनके पिता का नाम किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। उन्होंने कम उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहसिक कदम उठाए। उनकी सोच और विचारधारा ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि आज भी भगत सिंह के विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी डालचंद प्रजापति, योगेंद्र सिंह माथुर, धर्मेंद्र मौर्य, सत्यवीर सिंह, राजवीर सिंह सोलंकी, देवांश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …