Breaking News

बलरामपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश : दंगाइयों को मिलेगी कठोर सजा। 

बलरामपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश : दंगाइयों को मिलेगी कठोर सजा। 

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बलरामपुर के दौरे के दौरान दंगाइयों और अराजक तत्वों को लेकर सख्त चेतावनी दी। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “लातों के भूत बातों से नहीं मानते।” उन्होंने साफ कहा कि जो लोग पर्व-त्योहारों या उत्सवों में उपद्रव करेंगे, सरकार उन्हें “मुफ्त में जहन्नुम का टिकट” काट देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ असामाजिक ताकतें समाज का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे लोग विकास में बाधा डाल रहे हैं और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम योगी ने कहा, “जिन्हें लगता है कि अराजकता उनका अधिकार है, उन्हें अब अपनी गलतफहमी दूर करनी होगी। पिछली सरकारों में दंगाइयों को संरक्षण मिलता था, लेकिन हमारी सरकार में अपराधियों और उपद्रवियों के लिए केवल सजा का इंतजाम है।”

उन्होंने ‘गजवा-ए-हिंद’ का सपना देखने वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत की धरती पर ऐसे नारे लगाना राष्ट्र विरोधी है और इस सोच को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, बच्चों को भड़काऊ नारेबाजी में शामिल करने वालों पर भी उन्होंने हमला बोला और कहा कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने ‘छांगुर बाबा’ के किस्से का उदाहरण देकर समझाया कि छल और प्रपंच करने वाले ज्यादा दिन टिक नहीं पाते। उन्होंने जनता से ऐसे तत्वों की पहचान कर प्रशासन को जानकारी देने की अपील की।

योगी ने कहा कि उनकी सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों की रक्षा और समाज की शांति में खलल डालने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।

सभा के दौरान सीएम ने विपक्षी दलों पर भी तीखा प्रहार किया और कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासन में दंगे आम बात थे, जबकि अब स्थिति बदल चुकी है।

सीएम योगी का सबसे चर्चित बयान रहा—

👉 “जो राहगीर पर हमला करेगा, बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाएगा या त्योहारों में अराजकता फैलाएगा, उसका टिकट जहन्नुम के लिए मुफ्त में कटेगा।”

यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री ने अंत में बलरामपुर के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले दिनों में क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …