Breaking News

शारदीय नवरात्रि से पूर्व सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ज्ञापन सौंपा।

शारदीय नवरात्रि से पूर्व सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। हिन्दुओं के आस्था महापर्व शारदीय नवरात्रि के आरंभ से पहले नर सेवा–नारायण सेवा समिति ने सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन से विशेष इंतजाम करने की मांग की है। संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि स्टेशन रोड से मोती नगर स्थित प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर और रामजानकी मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर स्थित शराब व नॉनवेज की दुकानों को हटाया जाए। साथ ही, नगर पालिका द्वारा मंदिर मार्ग के सामने बनाए गए डम्पिंग प्वाइंट को भी हटाने की अपील की गई, ताकि भक्तों के आवागमन और धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित न हो।

विमल द्विवेदी ने कहा कि नवरात्रि और विजयदशमी पर जिले के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास से मांस–मदिरा की दुकानों को हटाया जाए। इसके अलावा मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से शिवनगर और आसपास के इलाकों सहित पूरे नगर में किराये पर रहने वाले बाहरी लोगों की गहन जांच की जाए। रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री विनय द्विवेदी, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, योगेंद्र तिवारी, सुदीप सिंह, राजेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!