Breaking News

25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला मित्र और उसके परिवार पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप।

25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला मित्र और उसके परिवार पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप।

बदायूं। जनपद में शुक्रवार को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। उघेती थाना क्षेत्र के सोनिया खेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दीपक की महिला मित्र और उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला और उसके पिता ने युवक को धोखे से जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक (25) पुत्र भीकम सिंह बिसौली में एक मोबाइल की दुकान पर कार्य करता था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से दातागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहित महिला से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद चल रहा था और इसी दौरान दीपक और महिला के बीच नजदीकी संबंध बन गए थे।

परिजनों का आरोप है कि 18 सितंबर की सुबह महिला ने दीपक को फोन कर अपने घर बुलाया। दीपक वहां चला गया। शाम करीब चार बजे दीपक ने अपनी बहन पूजा को फोन कर बताया कि महिला और उसके पिता ने उसे खाने में जहर दे दिया है। बहन से बातचीत के तुरंत बाद दीपक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

इसी बीच महिला ने स्वयं दीपक के परिजनों को फोन कर बताया कि दीपक की हालत बिगड़ गई है और उसे दातागंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हालत गंभीर देखकर उसे मुरादाबाद ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन महिला तथा उसके परिवार पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …