Breaking News

जिलाधिकारी ने किया आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ।

जिलाधिकारी ने किया आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिले में सोमवार को आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हुई। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली कलेक्ट्रेट परिसर से खिरनी बाग चौराहा स्थित रामलीला मैदान तक निकाली गई। इसका उद्देश्य आमजन को कुपोषण जैसी गंभीर समस्या के प्रति जागरूक करना और संतुलित आहार के महत्व को बताना था।

इस बार राष्ट्रीय पोषण माह की थीम में कई अहम बिंदु शामिल किए गए हैं—

  • मोटापा की समस्या का समाधान
  • चीनी, नमक और तेल के उपयोग में कमी
  • वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन
  • प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल
  • “पोषण भी, पढ़ाई भी” पर जोर
  • पुरुषों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना

कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!