Breaking News

न्यायालय आदेश के बावजूद दबंगों की दबंगई, खेत स्वामी के पति पर जानलेवा हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

न्यायालय आदेश के बावजूद दबंगों की दबंगई, खेत स्वामी के पति पर जानलेवा हमला।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

जरीफनगर, (बदायूं)। जरीफनगर क्षेत्र में न्यायालय के आदेशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए दबंगों ने विवादित भूमि पर ठिए तोड़ दिए और विरोध करने पर खेत स्वामी के पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई, बावजूद इसके आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नगर पंचायत दहंगवा निवासी मधुबाला पत्नी गिरीश कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत ग्राम आंतर में स्थित हैं। गाटा संख्या 263 के सीमांकन को लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय सहसवान में मुकदमा दायर किया था। न्यायालय आदेश के अनुपालन में 19 नवंबर 2023 को राजस्व निरीक्षक सतीश चंद्र शर्मा ने पुलिस बल की मौजूदगी में ठिए लगवाए थे।

पहली बार भी तोड़े गए थे ठिए।

तहरीर के मुताबिक निरीक्षक के लौटते ही आंतर निवासी रामफल पुत्र डोरी, मीना पत्नी रामफल, दौजी पुत्र देवी और प्रसादी पुत्र शोभाराम ने ठिए उखाड़ दिए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय भी मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।

दूसरी बार हुआ हमला।

न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद 30 मई 2025 को अदालत ने दोबारा ठिए लगवाने का आदेश दिया। इसके अनुपालन के लिए 13 सितंबर 2025 को राजस्व निरीक्षक किशन लाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान रामफल ने अपने बेटे विकास और पत्नी मीना को उकसाकर खेत स्वामी के पति पर लोहे की रॉड से हमला करा दिया। मीना ने भी प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दिया।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। ग्रामीणों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वहीं पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!