Breaking News

गौकशी करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार – एक बदमाश गोली लगने से घायल, एक सिपाही भी हुआ जख्मी।

गौकशी करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार – एक बदमाश गोली लगने से घायल, एक सिपाही भी हुआ जख्मी।

सहसवान (बदायूँ)। सहसवान क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गौकशी करने आए बदमाशों से पुलिस की आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार अभियुक्तों को धर दबोचा, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और एक सिपाही भी घायल हो गया।

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जुनैदपुर और खंदक के बीच जंगलनुमा खाली खेतों में गौकशी की तैयारी की जा रही है। सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इस दौरान एक बदमाश बहारे आलम पुत्र रईस अहमद गोली लगने से घायल हो गया। मौके से एक तमंचा, कारतूस और गौवध करने के उपकरण भी बरामद किए गए।

फायरिंग के बीच से एक अभियुक्त मोहम्मद शमशेर उर्फ शमसीर भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने गोपालगंज-अनंदीपुर मार्ग से धर दबोचा। उसके पास से भी तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम उजागर किए।

इसी क्रम में पुलिस ने गौवंश उपलब्ध कराने वाले दो अन्य व्यक्तियों –

  1. ओमेन्द्र पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम कैशो की मढैय्या
  2. मनोज पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली

को बिसौली रोड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यही दोनों गौवंश को कसाइयों तक पहुँचाते थे और मांस की बिक्री कराते थे।

इस पूरी कार्रवाई में सिपाही नितिन बालियान भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया।

घटना के बाद थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के शेष नेटवर्क की भी छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!