Breaking News

10वां आयुर्वेद दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने किया शुभारंभ।

10वां आयुर्वेद दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने किया शुभारंभ।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहाँपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 10वां आयुर्वेद दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार (आईएएस) ने दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

समारोह के नोडल अधिकारी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरि वंदना से हुई, जिसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर, भवालखेड़ा एवं ददरौल की छात्राओं ने योग नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।

आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों ने आयुर्वेद की महत्ता, उसकी वैज्ञानिकता और आधुनिक जीवनशैली पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, संतपाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम ने एक लघु नाट्य प्रस्तुति के जरिए लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित आयुष चिकित्सा शिविर में 543 लोगों को निःशुल्क परामर्श और औषधियाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, हर्बल पौधों, योग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से संबंधित जानकारी वाले हैंडबिल भी वितरित किए गए।

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सुबह एक जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें आयुष विभाग के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद को जीवन में शामिल करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला गंगा समिति की नोडल अधिकारी एवं मुख्य अतिथि डॉ. अपराजिता सिंह ने ‘नमामि गंगे अभियान’ के तहत ‘स्वच्छोत्सव 2025’ के अंतर्गत सभी को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया।

पूरे आयोजन का संचालन जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविरल आनंद सिंह, इमरान अली, योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!