Breaking News

बेरोजगारों के लिए रोजगार महाकुम्भ में आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार तक।

बेरोजगारों के लिए रोजगार महाकुम्भ में आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार तक।

बदायूँ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा 14-15 अक्टूबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में दो दिवसीय रोजगार महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है।

इस रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान की 46 कंपनियों में कुल 10,656 पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन जॉबसीकर के रूप में आवेदन कर सकते हैं।

उपलब्ध पदों में शामिल हैं:

  • कंस्ट्रक्शन वर्कर
  • सुपरवाइजर रिंगिंग
  • मोबराल
  • पंप ऑपरेटर
  • ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर
  • बस चालक शटरिंग
  • कारपेंटर
  • कंस्ट्रक्शन हेल्पर

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 24 हजार से 1.25 लाख रुपए प्रति माह मिलेगा। शर्त: सभी अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

रोजगार महाकुम्भ में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी शैक्षिक योग्यता और बायोडाटा के साथ उपस्थित होना आवश्यक है। इस अवसर पर किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!