Breaking News

एंटी करप्शन टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

एंटी करप्शन टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

बदायूं। बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बरेली ब्रांच ने एक ग्राम विकास सचिव को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह रिश्वत एक रिटायर्ड फौजी से राशन कोटे का प्रस्ताव पास कराने के एवज में ली जा रही थी। आरोपी सचिव के खिलाफ बिसौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

एंटी करप्शन टीम ने बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी पूर्व सैनिक सुरेश कुमार ने गांव का राशन कोटा लेने के लिए आवेदन किया था। आसफपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास सचिव गौरव कुमार सिंह ने इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए 40,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

सुरेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन बरेली टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। आज सचिव को 5,000 रुपए दिए जाने थे। ग्राम पंचायत सचिव ने सुरेश को ब्लॉक परिसर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था, जहां टीम ने उन्हें रुपये लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

टीम आरोपी सचिव को तुरंत बिसौली कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …