Breaking News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मंगलवार को इटावा इकाई के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान की मांग उठाई गई।

मुख्य मांगें।

  • लखनऊ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लिए स्थायी कार्यालय भवन का आवंटन।
  • ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल कर परिवार को कैशलेस इलाज की सुविधा।
  • वरिष्ठ (60 वर्ष से अधिक आयु) ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन सुविधा।
  • ग्रामीण पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच अनिवार्य की जाए।
  • तहसील स्तर पर प्रशासन और पत्रकारों की नियमित बैठकें हों।
  • प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत पत्रकार के परिजनों को पाँच लाख रुपये तत्काल सहायता व मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की मदद।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी पत्रकारों की पहचान कर सख्त कार्रवाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार बाथम के नेतृत्व में गणेश ज्ञानार्थी, सौरभ सिंह, प्रमोद दीक्षित, विजयेंद्र तिमोरी, असलम अंसारी, असित यादव, मोहम्मद फरमान, वंदना यादव, शिवकुमार, मोहम्मद इकबाल, विनीत तिवारी, गौरव शाक्य, शुभम दीक्षित, आशीष यादव, घनश्याम दास शर्मा, आनन्द पाण्डेय, विवेक दुबे, कार्तिक शर्मा, कपिल यादव, सुनील यादव, शिवांग तिमोरी समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …