Breaking News

कासगंज में विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान।

कासगंज में विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में विजयदशमी पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गंजडुंडवारा नगर स्थित एच.एन. इंटर कॉलेज के मैदान में रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। पुतले में आग लगते ही धू-धूकर जलता रावण का दृश्य देखते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठी।

रावण वध के बाद भगवान श्रीराम और माता सीता के मिलन का मंचन हुआ, जिसे देखकर दर्शकों में उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर लगे मेले में आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे और पर्व का आनंद लिया।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। सीओ पटियाली संदीप वर्मा और एसएचओ भोजराज अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बाइट- पदाधिकारी, रामलीला कमेटी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!