Breaking News

ग्राम नाहील झील पुनरुद्धार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक।

ग्राम नाहील झील पुनरुद्धार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में ग्राम नाहील में प्रस्तावित झील के पुनरुद्धार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में झील के भूमि चिन्हांकन, खुदाई, वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल ने जानकारी दी कि झील हेतु निर्धारित भूमि का चिन्हांकन कार्य पूरा कर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील की खुदाई का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जल संरक्षण, सिंचाई व प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने झील क्षेत्र में वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए, जिससे यह स्थल पर्यावरणीय दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बन सके।

उन्होंने कहा कि झील का विकास न केवल ग्रामवासियों के लिए जल स्रोत बनेगा, बल्कि इससे क्षेत्रीय जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में झील से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

बैठक में उपजिलाधिकारी पुवायां सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!