Breaking News

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर छापे – मिलावटी खोया और मिठाइयाँ नष्ट।

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर छापे – मिलावटी खोया और मिठाइयाँ नष्ट।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में छापामार अभियान चलाया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी और वरुण कुमार ने ओम काली स्वीट्स (अंजान चौकी के सामने) पर छापा मारा। यहां गंदगी के बीच तैयार व रखे जा रहे खोया और सोहन पापड़ी की लगभग 75 किलो सामग्री (45 किलो खोया, 30 किलो सोहन पापड़ी) नष्ट कराई गई। दोनों उत्पादों के नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। नष्ट की गई सामग्री का मूल्य लगभग ₹35,000 आंका गया। परशुराम चौधरी डेयरी से दूध और पनीर के नमूने लिए गए।

कटरा क्षेत्र में तहसीलदार तिलहर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने तसलीम के प्रतिष्ठान पर छापा डालकर 255 लीटर राइस ब्रान ऑयल सीज किया, जिसका अनुमानित मूल्य ₹33,150 है।

पुवायां क्षेत्र में मॉ वैष्णो मिष्ठान भंडार (रामपुर, पुवायां) से खोया का नमूना लिया गया और 50 किलो दूषित खोया व लड्डू (मूल्य ₹15,000) नष्ट कराए गए। जलालाबाद क्षेत्र में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने मिठाई का नमूना लिया और 40 किलो लड्डू (मूल्य ₹8,000) नष्ट कराए।

इसी प्रकार शाहबाज नगर में नायब तहसीलदार सदर के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव ने लौज निर्माण इकाई पर छापा मारकर 1 नमूना संग्रहित किया और 20 किलो दूषित लौज (मूल्य ₹4,000) को नष्ट कराया।

इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी, वरुण कुमार, अजीत सिंह, मनोज कुमार, मानवेन्द्र कुमार और विनय कुमार यादव शामिल रहे।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की यह छापामार कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि दीपावली पर जनता तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुँच सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!