Breaking News

कुंवरगांव: स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं का सम्मान, अटल विचार मंच की पहल।

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं का सम्मान, अटल विचार मंच की पहल।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

कुंवरगांव। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा आपदा राहत सेवा विभाग के जिला संयोजक एवं अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा, प्रांतीय परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट, चौधरी विजय पाल सिंह, ठाकुर ऋषिपाल सिंह, मदन लाल गुप्ता, डॉ. पंकज सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता हर प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर होत राम वर्मा एडवोकेट, प्रथम महामंत्री ठाकुर महेंद्र पाल सिंह, सलारपुर मंडल अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार विष्णु देव चांडक शामिल रहे। इस दौरान कई नेताओं को उनके निवास पर अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन भी किया गया।

इस अवसर पर अटल विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक सदस्यों से पार्टी के शुरुआती संघर्ष के दिनों के अनुभव सुने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन वर्ष 1980 में मुंबई में आयोजित हुआ था, जिसमें जिले से डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में संस्थापक सदस्यों ने भाग लिया था।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!