Breaking News

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर: जिले के ललिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारहापारा गांव में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किसान शुक्रवार शाम अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए निकला था। मुख्य सरयू नहर मार्ग से गुजरते समय बारिश के कारण रास्ता अत्यधिक फिसलन भरा हो गया था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अपना संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया। परिवार के लिए यह एक वज्रपात जैसा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान की असामयिक मृत्यु ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद।

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद। संवाददाता, …

error: Content is protected !!