Breaking News

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद में अपराधों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोरों कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए जुए की बाजी लगा रहे 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख रुपये से अधिक की नकद धनराशि, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के मेला ग्राउंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ लोग बड़ी मात्रा में दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सोरों कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 07 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जुआरियों के कब्जे से 01 लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ ही 05 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनका उपयोग आरोपी वहां पहुंचने के लिए करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाई और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम (Gambling Act) के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है।

बाइट- आँचल चौहान, सीओ, सदर कासगंज।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद।

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद। संवाददाता, …

error: Content is protected !!