Breaking News

मूसाझाग: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, बरेली रेफर।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, बरेली रेफर।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

मूसाझाग। थाना क्षेत्र के मनिकापुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार पलिया थाना दातागंज निवासी 32 वर्षीय रामू शर्मा अपने साढ़ू राजीव शर्मा, निवासी मनिकापुर, के यहां आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से सर्विस कराने के लिए बदायूं जा रहे थे। जैसे ही वे मनिकापुर कौर से गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के बीच पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेस्टा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से रामू शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में थाना मूसाझाग प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!