Breaking News

बिसौली: समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के कड़े निर्देश।

बिसौली: समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के कड़े निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह एवं नवागत उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया। तहसील परिसर में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जे, राशन कार्ड और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं।

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने एक-एक कर फरियादियों की आपबीती सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह व मोहम्मद हारिस, पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार, पीयूष गंगवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ विद्युत विकास राजपूत, ईओ देवेंद्र प्रताप और कृषि अधिकारी नेत्रपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!