Breaking News

शाहजहाँपुर: नगर निगम सदन की बैठक में विकास कार्यों को मिली गति, संपत्तिकर पर छूट की अवधि बढ़ी।

शाहजहाँपुर: नगर निगम सदन की बैठक में विकास कार्यों को मिली गति, संपत्तिकर पर छूट की अवधि बढ़ी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: विकास भवन सभागार में शनिवार को महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता और प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

सदन में चर्चा के दौरान नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए संपत्तिकर (हाउस टैक्स) की चालू मांग पर 10 प्रतिशत की छूट की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक किए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इससे बड़ी संख्या में करदाताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बैठक में शहर को स्वच्छ और आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें शहर में फॉगिंग के लिए बड़ी मशीन की खरीद, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत व्यापक पौधारोपण अभियान और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों का निर्माण कार्य प्रमुख हैं। साथ ही, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए कल्याण केंद्र की स्थापना और सीएम ग्रिड कार्य हेतु स्वैच्छिक सहायकों की नियुक्ति पर भी सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, रोजा क्षेत्र के बरेली मोड़–मठिया कॉलोनी में बिजली की समस्या के समाधान के लिए नए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल लगाने का निर्णय लिया गया।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर विकास से जुड़ी सभी परियोजनाएं पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के आपसी समन्वय को बेहतर सेवा के लिए अनिवार्य बताया। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सदन में रखे गए सुझावों के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त, निगम के पार्षदगण और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद।

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद। संवाददाता, …

error: Content is protected !!