Breaking News

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद।

कासगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 485 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार बरामद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम अमांपुर फाटक से सहावर फाटक जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार तस्कर की पहचान एटा जनपद के थाना निधौली कलां निवासी सुमन्त के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 485 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने अफीम की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी सीज कर लिया है।

आरोपी तस्कर सुमन्त के खिलाफ सदर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!