Breaking News

समीक्षा अधिकारी बनने पर गांव में खुशी, विधायक ने किया सम्मान।

समीक्षा अधिकारी बनने पर गांव में खुशी, विधायक ने किया सम्मान।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मुहम्मद आतिफ ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2023 की परीक्षा में उन्होंने 50वीं रैंक हासिल कर लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी का पद प्राप्त किया। इससे पहले वह प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने उनके आवास पहुंचकर अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा आतिफ और उनके परिवार को बधाई दी। विधायक ने कहा कि आतिफ की सफलता से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और आतिफ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू, सुभाष यादव, फैयाज अहमद, शाहिद जमाल, आफताब अहमद, वैस अहमद, फजल खान, सईद अख्तर, मुहम्मद आजम, अवधेश यादव, मुन्ना सिंह, फिरोज अहमद, मुहम्मद आसिफ सहित कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!