Breaking News

गंजडुंडवारा: नीट परीक्षा में ज़ीनत अंसारी की शानदार सफलता, जनपद का नाम किया रोशन।

गंजडुंडवारा: नीट परीक्षा में ज़ीनत अंसारी की शानदार सफलता, जनपद का नाम किया रोशन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के कस्बा गंजडुंडवारा की होनहार बेटी ज़ीनत अंसारी, पुत्री सऊद अंसारी ने नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार, क्षेत्र और पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। ज़ीनत की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

​ज़ीनत की इस कामयाबी पर उनके दादा स्वालेह अंसारी ने बेहद हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इसे पूरे परिवार के लिए गौरव का पल बताते हुए कहा कि ज़ीनत की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने ज़ीनत के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं दीं और इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक मुबारकबाद पेश की। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने भी ज़ीनत की मेहनत की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।

​ज़ीनत को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुबारकबाद देने वालों में ज़करिया अंसारी, तारिक अंसारी, फैज़ान सलफ़ी और फैसल अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि ज़ीनत आगे चलकर एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगी और अपनी मेहनत से इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी। ज़ीनत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!