Breaking News

बरेली: मानसून के साथ बढ़ा संचारी रोगों का खतरा, जिला अस्पताल ने कसी कमर; अलग वार्ड और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक।

बरेली: मानसून के साथ बढ़ा संचारी रोगों का खतरा, जिला अस्पताल ने कसी कमर; अलग वार्ड और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: बरसात का मौसम शुरू होते ही डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए अपनी कमर कस ली है। अस्पताल में मरीजों के त्वरित उपचार के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि मौसमी बीमारियों पर समय रहते काबू पाया जा सके।

जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि डायरिया, उल्टी-दस्त, डेंगू और मलेरिया के संभावित मरीजों के इलाज के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। अस्पताल में इन रोगों के मरीजों के लिए अलग से वार्ड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही, डेंगू और मलेरिया की पहचान के लिए पैथोलॉजी विभाग को ‘अलर्ट मोड’ पर रखा गया है, जहां नियमित रूप से रक्त नमूनों की जांच की जा रही है।

अस्पताल में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं, ओआरएस और आईवी फ्लूइड्स का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. दीक्षित ने आमजन से अपील की है कि बरसात में विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने सलाह दी कि हमेशा स्वच्छ, उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों के पनपने पर रोक लग सके। बुखार, तेज दर्द या उल्टी-दस्त जैसे लक्षण महसूस होने पर घरेलू उपचार के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि संचारी रोगों को गंभीर होने से रोका जा सके।

बाइट :- एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!