Breaking News

फर्रुखाबाद: खाटू श्याम की शोभा यात्रा देखने गई 8 वर्षीय बच्ची हुई गायब, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद और आरोपी हिरासत में।

फर्रुखाबाद: खाटू श्याम की शोभा यात्रा देखने गई 8 वर्षीय बच्ची हुई गायब, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद और आरोपी हिरासत में।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में खाटू श्याम की शोभा यात्रा के दौरान एक आठ वर्षीय बच्ची के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। शोभा यात्रा समाप्त होने के बाद जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज की जांच करने पर एक संदिग्ध युवक के साथ बच्ची जाती हुई दिखाई दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कायमगंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक निर्माणाधीन मकान के पास से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची को ले जाने वाले व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक न होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के तौर पर उसे जिला अस्पताल लोहिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …