Breaking News

बिसौली में बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड, 83 कनेक्शन काटे; साढ़े तीन लाख की वसूली‌।

बिसौली में बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड, 83 कनेक्शन काटे; साढ़े तीन लाख की वसूली‌।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए बिजली विभाग ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने 150 बिजली कनेक्शनों की जांच की और बकाया भुगतान न करने वाले तथा अवैध कनेक्शन पाए जाने पर 83 कनेक्शन काट दिए। वहीं, अभियान के तहत विभाग ने साढ़े तीन लाख रुपये का राजस्व वसूल किया।

सुबह बिजली विभाग की विशेष टीम ने नगर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम की कार्रवाई से बिजली बिल के बकाएदारों में हलचल मच गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने बकाया भुगतान और बिजली कनेक्शनों की स्थिति का जायजा लिया। कार्रवाई के बाद कई उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों का भुगतान किया, जिससे विभाग को राजस्व वसूली में सफलता मिली।

एसडीओ विकास राजपूत ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों और लंबे समय से बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से बिजली बिलों का भुगतान करें और किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करें।

 

Spread the love

Check Also

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा …