Breaking News

चन्दौली: सैलून एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन, प्रमाणपत्र के साथ मिली जिम्मेदारी।

चन्दौली: सैलून एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन, प्रमाणपत्र के साथ मिली जिम्मेदारी।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैलून एसोसिएशन चन्दौली के जिला और ब्लॉक चहनियां पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद के साथ प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

जिला पदाधिकारियों में शामिल हैं:

  • जिलाध्यक्ष: बसंत शर्मा
  • जिला उपाध्यक्ष: विक्रमा शर्मा, हीरालाल शर्मा, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा
  • जिला महामंत्री: शमशेर सलमानी
  • जिला संयुक्त मंत्री: प्रमोद शर्मा
  • जिला कोषाध्यक्ष: अंगद शर्मा
  • जिला संगठन मंत्री: मुहम्मद हुसैनी, सुकन्दर शर्मा, त्रिलोकी शर्मा

ब्लॉक चहनियां के पदाधिकारी हैं:

  • ब्लॉक अध्यक्ष: बुलबुल सलमानी
  • महामंत्री: राजेश शर्मा
  • उपाध्यक्ष: सुनील शर्मा
  • कोषाध्यक्ष: अलीजान
  • ऑडिटर: अनिल शर्मा
  • संयुक्त मंत्री: प्रभाकर शर्मा
  • सूचना मंत्री: जयप्रकाश शर्मा
  • संगठन मंत्री: गोरख शर्मा
  • उपसचिव: लाल मोहम्मद शर्मा

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि जैसे पहले हर शनिवार को सैलून की दुकान बंद रहती थी, अब भी बंदी के दौरान समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय सबिता शर्मा, प्रदेश सचिव बिनोद शर्मा, पूर्वांचल अध्यक्ष आनन्द शर्मा, वाराणसी महानगर अध्यक्ष भइया लाल शर्मा, और अन्य पदाधिकारी जैसे बीरेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, चुलबुल सलमानी, अलाऊ सलमानी, बाबूलाल शर्मा, लालू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!