Breaking News

बिसौली में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार, पूर्व कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने दीं शुभकामनाएं।

बिसौली में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार, पूर्व कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने दीं शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह मुख्य ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई, जिसके बाद अकीदतमंदों ने देश में खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक रूप से विशेष दुआएं मांगी। नमाज मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पारंपरिक अंदाज में बकरीद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटीं।

​इस पावन अवसर पर नगर की मुख्य ईदगाह पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित मुस्लिम समाज के नागरिकों को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना को हमेशा बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे त्योहार समाज को आपस में जोड़ने और कौमी एकता का संदेश देने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। इस गरिमामयी मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, मशहूद खां हमदम, ईदगाह कमेटी के सदर उस्ताद हबीब खां, बड़ी मस्ज़िद के सदर मुन्ने खां, अफजाल फारूकी, सभासद बाबू फारूकी, जाकिर खान, इजहार खान, नन्हें अंसारी और सोहेब अंसारी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!