Breaking News

कासगंज जनपद में शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध।

कासगंज जनपद में शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा/कासगंज। जनपदभर में ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण, सुकून और आपसी सौहार्द के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधानों में सज्ज होकर नमाज के लिए मुख्य ईदगाहों और मस्जिदों की ओर रुख करने लगे।

इसी कड़ी में गंजडुंडवारा क्षेत्र के सहावर रोड पर स्थित पुरानी ईदगाह में तय समयानुसार सुबह सवा सात बजे नमाज की मुख्य जमात संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। नमाज मुकम्मल होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी।

त्योहार के मद्देनजर पूरे जनपद में पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए इस बार ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से पैनी निगरानी रखी गई। प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कहीं भी यातायात या सुरक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी राधे श्याम खुद फील्ड में डटे रहे और लगातार सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहे। प्रशासन की इसी सतर्कता और मुस्तैदी के चलते संपूर्ण जनपद में त्योहार बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!