Breaking News

सहसवान में बदायूं डिपो की बस ने ई-रिक्शा को मारी भीषण टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

सहसवान में बदायूं डिपो की बस ने ई-रिक्शा को मारी भीषण टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

सहसवान (बदायूं)। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जहांगीराबाद चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बदायूं डिपो की बस संख्या यूपी 78 जे एन 9536 से हुई, जिसके चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी अनुज पुत्र हेमराज, मोहल्ला अकबराबाद निवासी रतन पुत्र द्वारकी, चोप सिंह पुत्र रामसिंह, राज कपूर पुत्र वंशी और मोहल्ला नयागंज निवासी टिंकू पुत्र रमेश के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है, वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और …