Breaking News

बिसौली: श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, भक्ति के रंग में रंगा नगर।

बिसौली: श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, भक्ति के रंग में रंगा नगर।

आई एम खान 

बिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ का आगाज शुक्रवार को पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ हुआ। यज्ञ के मुख्य अनुष्ठानों से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक आयोजन संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत मध्य प्रदेश के सतना से पधारे यज्ञाचार्य के सानिध्य में हुई, जिन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए यजमानों का दशविधि स्नान संपन्न कराया और हवन-पूजन की प्रक्रिया पूर्ण की।

मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। इसमें पीतांबरी वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर श्रद्धापूर्वक पदयात्रा की। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न मंदिरों तक पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव और जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा के स्वागत में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।

मंदिर समिति के आयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, ज्ञानवर्धक प्रवचन और भक्तिपूर्ण भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी जनों से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!