Breaking News

पलिया: चेहल्लुम शांतिपूर्ण मनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति।

पलिया: चेहल्लुम शांतिपूर्ण मनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

पलिया (लखीमपुर खीरी)। आगामी 06 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर्व को जनपद में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पलिया की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ताजियादार, विभिन्न धर्मगुरु, विभागीय प्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चेहल्लुम का जुलूस प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाएगा और आयोजकों को तय दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करना होगा। एसडीएम और सीओ ने कहा कि पर्व की पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती संवेदनशील स्थानों पर की जाएगी। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया और लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

सोशल मीडिया को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित की, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के अंत में सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई, ताकि चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। आयोजकों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!