Breaking News

गंजडुंडवारा: आंधी से क्षतिग्रस्त हुआ बिजली का पोल, विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा।

गंजडुंडवारा: आंधी से क्षतिग्रस्त हुआ बिजली का पोल, विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा। नगर के सुजाबलपुर मोड़ स्थित सबीना कॉम्प्लेक्स के पास बीती तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क मार्ग पर आ गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

​स्थानीय लोगों की सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया और क्षतिग्रस्त पोल को दुरुस्त कर यातायात को पुनः सुचारु कराया। विभाग की इस त्वरित पहल से लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने विद्युत कर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

​इस दौरान शाहिद, चांद मियां, अमन सक्सेना, राशिद, अबुतालिब, तस्लीम खान, बुद्धू खां, आसिफ और छोटे सहित अनेक स्थानीय निवासी मौजूद रहे, जिन्होंने समय पर सहायता के लिए विभाग को धन्यवाद दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!