Breaking News

गंजडुंडवारा: दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गंजडुंडवारा पुलिस की गिरफ्त में, जेल भेजे गए।

दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गंजडुंडवारा पुलिस की गिरफ्त में, जेल भेजे गए।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज: कासगंज जिले के थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने दहेज हत्या के एक संगीन मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

​पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में थाना गंजडुंडवारा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने दहेज हत्या के मामले में नामजद अंशुल और उसके पिता विजनेश उर्फ पप्पू को धर दबोचा। दोनों आरोपी ग्राम कपैटा के निवासी हैं।

​बता दें कि आरोपियों के विरुद्ध थाना गंजडुंडवारा में मुकदमा अपराध संख्या 149/2026, धारा 80(2), 85, 103(1) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम व अन्य पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!