Breaking News

बिसौली: पंजाब नेशनल बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्रबंधक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।

बिसौली: पंजाब नेशनल बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्रबंधक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय रोडवेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। बैंक परिसर में अचानक हुए इस धमाके और आग की लपटों से हड़कंप मच गया, लेकिन बैंक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा की तत्परता और सूझबूझ ने एक गंभीर हादसे को होने से रोक लिया।

जानकारी के अनुसार, बैंक के मुख्य गेट के समीप शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय बैंक में ग्राहकों की काफी भीड़ मौजूद थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, बैंक प्रबंधक ने बिना समय गंवाए सक्रियता दिखाई और तुरंत अग्निशमन के साधनों का उपयोग करते हुए आग पर काबू पा लिया।

घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझ जाने के कारण बैंक का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बैंक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि आग पर काबू पाने के बाद तकनीकी जांच कराई गई और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बैंक में बैंकिंग सेवाएं पुन: सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं। आस-पास के दुकानदारों और ग्राहकों ने प्रबंधक की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!