Breaking News

शाहजहांपुर: पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक घायल।

शाहजहांपुर: पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक घायल।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में थाना कांट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बरेली निवासी एक आरोपी मोहम्मद शाकिर के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि उसके दूसरे साथी धर्मवीर को भी मौके से धर दबोचा गया। दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कांट-मदनापुर मार्ग पर जिन्दों वाली पुलिया के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौकशी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में शाकिर घायल हुआ, जबकि उसका साथी धर्मवीर भी पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य फरार साथियों मो. सानू और अनीस उर्फ हिरना के नाम का खुलासा किया है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। ये दोनों आरोपी थाना निगोही में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ विभिन्न जनपदों में गौकशी व हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। थाना कांट पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ को अंजाम देने वाली टीम में थाना कांट के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार और सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!