Breaking News

फर्रुखाबाद: कालिंदी एक्सप्रेस बंद होने की अफवाहों पर सांसद मुकेश राजपूत ने लगाया विराम, कहा- जनता बेफिक्र रहे।

कालिंदी एक्सप्रेस बंद होने की अफवाहों पर सांसद मुकेश राजपूत ने लगाया विराम, कहा- जनता बेफिक्र रहे।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कालिंदी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर क्षेत्र में फैली अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक वह सांसद हैं, तब तक कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक जानकारी पर कतई ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह ट्रेन फर्रुखाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है और इसे क्षेत्र के हजारों यात्रियों की जीवनरेखा माना जाता है।

सांसद ने आगे कहा कि यदि संचालन में किसी तकनीकी बाधा या आवश्यकता पड़ी, तो वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए इस ट्रेन को हर हाल में फर्रुखाबाद तक चलाया जाएगा। मुकेश राजपूत ने इस दौरान कुछ अधिकारियों पर ट्रेन के महत्व को न समझने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वर्ष 2014 से पहले कोहरे के दौरान कालिंदी एक्सप्रेस कई महीनों तक बंद रहती थी, लेकिन उनके सांसद बनने के बाद लगातार किए गए प्रयासों से इसका संचालन निरंतर और नियमित बना हुआ है। उन्होंने दोहराया कि कालिंदी एक्सप्रेस फर्रुखाबाद की जनता की जरूरत है और इसके बंद होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

बाईट: मुकेश राजपूत (सांसद, बीजेपी, फर्रुखाबाद)

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!