Breaking News

बदायूं में विद्युत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन: बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

बदायूं में विद्युत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन: बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर बदायूं में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विद्युत संविदा कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मालवीय आवास गृह पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार को सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन 15 मई 2017 के अपने ही आदेश की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने प्रदेश भर में करीब 25 हजार संविदा कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया है, जिसका सीधा असर काम की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सुरक्षा पर पड़ा है।

हर्षवर्धन ने चिंता जताते हुए बताया कि 22 अप्रैल से 28 मई 2026 के बीच महज 37 दिनों में प्रदेश में 36 विद्युत दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 23 कर्मचारियों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉरपोरेशन प्रशासन इन हादसों के प्रति पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि बर्खास्त कर्मचारियों को तुरंत सेवा में बहाल नहीं किया गया, तो प्रदेश भर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए 24 जून 2026 को लखनऊ के शक्ति भवन पर प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचें। इस दौरान मुसब्बिर अली सिद्दीकी, श्री कृष्णा, जगतपाल, रविंद्र कुमार, मुकुल मौर्य, धर्मवीर, रंजीत, सत्यपाल शर्मा, अनिल कुमार, मुनेंद्र यादव और विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!