Breaking News

कुदरत का कहर: आंधी से गिरा पेड़, भैंस की मौत, बिजली के 25 पोल टूटने से अंधेरे में डूबे कई गांव। 

कुदरत का कहर: आंधी से गिरा पेड़, भैंस की मौत, बिजली के 25 पोल टूटने से अंधेरे में डूबे कई गांव। 

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बिनावर, बदायूं। जनपद के कस्बा बिनावर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जान-माल का नुकसान हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम पुठी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ग्रामीण हरी सक्सेना की भैंस पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। आंधी के दौरान अचानक पेड़ टूटकर भैंस पर गिर गया, जिससे मूक पशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान वीर सिंह ने तहसील प्रशासन को मामले से अवगत कराया है ताकि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिल सके।

आंधी का प्रकोप यहीं नहीं थमा, पुठी गांव में ही एक विशाल नीम का पेड़ खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी गांव में एक टुकटुक (ई-रिक्शा) पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में करीब 40 टांके आए हैं। क्षेत्र में सड़कों और बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से आवागमन और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जगह-जगह गिरे पेड़ों के कारण रास्तों पर जाम की स्थिति बनी रही और बिजली के तार टूटने से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई।

विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बिनावर के अवर अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 25 बिजली के पोल उखड़कर गिर गए हैं। विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है और क्षतिग्रस्त पोलों के स्थान पर नए पोल लगाकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!