Breaking News

श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सीबीएसई 12वीं में गाड़े झंडे, आकांक्षा चौहान ने 95.4% अंकों के साथ किया टॉप।

श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सीबीएसई 12वीं में गाड़े झंडे, आकांक्षा चौहान ने 95.4% अंकों के साथ किया टॉप।

आई एम खान 

बिसौली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल छा गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परिणामों में विद्यालय की छात्रा आकांक्षा चौहान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान झटका है, साथ ही जनपद स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सफलता की इस कड़ी में रजत कुमार 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि शिवी गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रियांक ठाकुर ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा, सजल वार्ष्णेय ने 91.4 प्रतिशत के साथ पांचवां और प्रकर्ष सोलंकी ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय की सफलता में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई।

विद्यार्थियों की इस विशेष उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम रहा है। सुजीत सिंह, मनोज चौहान, सपन गुप्ता, एम.पी. सिंह, राजीव सक्सेना, प्रदीप शर्मा, तरुण कुमार सिंह, मृगांक मिश्रा, अमूल शर्मा, धर्म प्रकाश, सईदा बी, प्रिया सिंह और यशपाल परमार जैसे शिक्षकों के समर्पण से ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर बना हुआ है। इस शानदार कामयाबी पर विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षक टीम को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …