Breaking News

बिसौली: रोमांचक फाइनल में थंडर जायन्ट्स को हराकर जायन्ट्स स्मेशेर्स बनीं क्रिकेट चैंपियन।

बिसौली: रोमांचक फाइनल में थंडर जायन्ट्स को हराकर जायन्ट्स स्मेशेर्स बनीं क्रिकेट चैंपियन।

आई एम खान 

बिसौली। खेल की भावना और रोमांच के बीच मदन लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर ‘जायन्ट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप’ का शानदार समापन हुआ। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जायन्ट्स स्मेशेर्स ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दम पर थंडर जायन्ट्स को महज 3 रनों के अंतर से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

रविवार को खेले गए फाइनल मैच में जायन्ट्स स्मेशेर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 90 रन बनाते हुए विपक्षी टीम के सामने 91 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर जायन्ट्स की टीम निर्धारित ओवरों में 87 रन ही बना सकी।

विजेता टीम की ओर से शिविन अग्रवाल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 25 रन बनाए और एक विकेट भी झटका, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उपविजेता टीम की तरफ से नितिन वार्ष्णेय ने सर्वाधिक नाबाद 30 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें सर्वाधिक रन और सिक्सर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सचिव शशांक भिल्ला ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर बने।

समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। इस दौरान सभासद कृष्णा वार्ष्णेय, नामित सभासद संगीता रस्तोगी और महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कमेंट्री प्रवीन अग्रवाल नादान ने की और अंपायरिंग की जिम्मेदारी उदित व शिवम ने निभाई। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन व रूपम गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय सहित मोहित, विपुल, राजू साहनी, मुकेश यादव और डॉ. गुंजन वार्ष्णेय समेत ग्रुप के तमाम सदस्य और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!