Breaking News

बिसौली: खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को पिकअप ने रौंदा, बुआ-भतीजे की दर्दनाक मौत; एक बच्ची गंभीर।

बिसौली: खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को पिकअप ने रौंदा, बुआ-भतीजे की दर्दनाक मौत; एक बच्ची गंभीर।

आई एम खान 

बिसौली। आस्था के सफर पर निकले एक परिवार पर रविवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बुआ और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा निवासी सत्यम (पुत्र स्वर्गीय शिवराज सिंह) अपनी बुआ महेश्वरी देवी और परिवार के साथ बाइक से खाटू श्याम जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बरीपुरा चौराहे के पास पहुँची, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार दूर जा गिरे।

हादसे में सत्यम और महेश्वरी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, शिवराज सिंह की पुत्री मनु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुँचे। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यम के सिर से पिता का साया दो साल पहले ही उठ चुका था और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी असामयिक मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!